बैठक 11 को
जैसलमेर . जिलापरिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, की अध्यक्षता में राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र, जिला परिषद, जैसलमेर में 11 दिसंबर, गुरूवार को सुबह 11:30 बजे रखी गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, जैसलमेर बलदेव सिंह उज्जवल ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग की प्रगति के साथ आवश्यक रूप से हिस्सा लें एवं गत बैठक की कार्रवाई की अनुपालना शीघ्र भिजवाएं।