7 दिवसीय एनएसएस शिविर प्रारंभ
जैसलमेर. एसबीकेकॉलेज की एनएसएस की ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार से प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का पंजीयन कर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ जेके पुरोहित ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। श्रमदान सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा मुख्य भवन के कमरों तथा बरामदों की साफ सफाई की गई। तथा स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय के छात्रावास तथा भूगोल वाटिका तथा बाॅटनी वाटिका की सफाई की। दोनों वाटिकाओं में आकर्षक तथा रंग बिरंगे फूलों वाले पौधों का रोपण किया गया। बौद्धिक सत्र में मानव उत्थान सेवा समिति जैसलमेर के सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा वर्धमानानंद ने महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक एवं रचनात्मक सोच एवं कार्य करने संबंधी व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हम ध्यान के द्वारा ईश्वर से संबंध स्थापित कर सकते है। तथा मन की एकाग्रता ही सच्चा आनंद है। हमें अपने क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राअों ने शिविर के प्रथम दिन सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के लिए खाना की व्यवस्था की गई। शिविर में केआर गर्ग, अशोक दलाल, डाॅ अशोक तंवर, डाॅ शशि गुप्ता, डाॅ जीआर सुथार, डाॅ एसएस मीना, नेमीचंद गर्ग, संजीव कुमार वर्मा, डाॅ रमेश चंद्र मीना, जीडी हर्ष, एनडी प्रजापत, पूराराम, राजेन्द्र प्रसाद, विकास केवलिया, सुखसिंह, नरसिंह, टेलाराम, हरिराम, शोभाराम ने सहयोग किया। ईकाई के प्रभारी मेहराब खां राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के प्रभारी पीके चंदेल ने सभी का आभार प्रकट किया।