पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यान माला आज

मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यान माला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. मानवाधिकारदिवस के अवसर पर लॉयन्स क्लब जैसलमेर द्वारा बुधवार 10.30 बजे व्याख्यान सभा का आयोजन किया जाएगा। लॉयन्स क्लब के मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पुरोहित ने बताया जयपुर के एमएसीटी कोर्ट के डीजे अशोक व्यास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाली इस सभा में डॉ. लक्ष्मीनारायण नागौरी मुख्य वक्ता होंगे। बाल किशन सांगीदास राजकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश पुरोहित करेंगे एवं अशोक तंवर उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लॉयन एलएन मेहता अतिथि की भूमिका में होंगे। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को आयोजित होने वाले इस व्याख्यान सभा में महाविद्यालय के छात्र, लॉयन्स एवं शहर के गणमान्य लोग भाग लेंगे।

गर्ल्सस्कूल में गोष्ठी : मानवअधिकार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की जैसलमेर ईकाई द्वारा किसनी देवी मगनी राम सीनियर महिला महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी अमृतलाल सोनी ने बताया की दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे जैसलमेर के जिला शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल पंवार के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोग के दुर्गाप्रसाद दाधिच, सूर्या व्यास, सहित सभी सदस्य हिस्सा लेंगे।