विज्ञान मेले में दिखी प्रतिभा
एसआईआरटीके तत्वावधान में आयोजित विज्ञान मेले में दूसरे दिन भी प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने दूसरे दिन आयोजित क्विज वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता प्रभारी सुनील बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में रामावि रूपसी के मनोहर प्रथम, बाबा रामदेव उमावि रामदेवरा के गणेश द्वितीय तथा राउमावि रामगढ़ के मनीष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता प्रभारी करणदान रतनू ने बताया कि प्रतियोगिता में पक्ष वर्ग में राबाउमावि की भुवनेश्वरी, बाबा रामदेव उमावि रामदेवरा के जितेन्द्र द्वितीय रामावि रूपसी की पुष्पा गेवा तृतीय रही।
वहीं विपक्ष वर्ग में बाबा रामदेव उमावि रामदेवरा के कार्तिक तंवर प्रथम, रामावि रूपसी की सविता गेंवा द्वितीय तथा राबाउमावि की राधा कंवर तृतीय रही। प्रधानाचार्य बंशीलाल सोनी ने बताया कि बुधवार को मॉडल, पोस्टर सेमीनार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा विज्ञान मेले का प्रथम चरण का समापन होगा।
जैसलमेर. विज्ञानमेले के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए।