हिंदी पखवाड़ा में कविता प्रतियोगिता
केन्द्रीयविद्यालय बीएसएफ रामगढ़ में 27 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य मुकेश बिस्सा ने बताया कि पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ताकि बच्चों में राष्ट्र भाषा के प्रति सम्मान रुचि जगाई जा सके। उन्होंने बताया कि आरती शर्मा ने मंच संचालन करते हुए बच्चों को हिंदी भाषा का सर्वाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। हिंदी अध्यापक रतनाराम ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।
दीपिका कुमावत ने अपनी स्वरचित कविता का गान करते हुए कविता प्रतियोगिता प्रारंभ की। निर्णायक अंजुमन खां और दीपिका कुमावत ने कविता प्रतियोगिता का परिणाम सुनाया। इस प्रतियोगिता में मोमारिया और स्नेहा ने तथा द्वितीय स्थान हेमाकंवर ने प्राप्त किया। कक्षा चार से छह तक की प्रतियोगिता में अंशु प्रथम डालिया द्वितीय रही। कक्षा सात से नौ तक के लिए आयोजित प्रतियोगिता में उगम चारण प्रथम पलक कुमारी द्वितीय रहे।
निबंधवाद विवाद प्रतियोगिता
करणीबाल मंदिर उमावि में हिंदी दिवस के तहत मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गिरधारीलाल परमार ने हिंदी के जन्म, विकास वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। सचिव बाबूदान चारण ने छात्र छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत करवाया तथा विद्यालय में अधिक से अधिक हिंदी भाषा में वार्तालाप करने की बात कही। उत्सव प्रभारी अमराराम इणखिया के निर्देशन में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में गीता देवडा प्रथम, खेतसिंह द्वितीय ममता देवल दया चौहान तृतीय रहे। सुलेख प्रतियोगिता में कुंता कुमारी प्रथम, भूपेन्द्रसिंह द्वितीय तथा संजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में प्रियंका गर्ग ने प्रथम, उर्मिला पालीवाल ने द्वितीय तथा सोनिया शर्मा रही। वाद विवाद में सुरेशदान प्रथम, अनीता सोढ़ा द्वितीय तथा अनिता कुमारी तृतीय रही। नृत्य प्रतियोगिता में लक्षिता चारा प्रथम, कल्पना द्वितीय तथा तृप्ति तृतीय स्थान पर रही। अनामिका वासू, सुगन कंवर, महावीर प्रसाद ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
जैसलमेर. प्रतियोगितामें शामिल बच्चे।