टोंक ने आठ विकेट से अजमेर को हराया
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन
स्वर्णनगरीके राबाउप्रावि इगानप जैसलमेर के संयुक्त संचालन में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी छात्र/छात्रा खो-खो प्रतियोगिता का समापन सुबह 9 बजे इंगांनप खेल मैदान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के सीईओ बलदेवसिंह उज्ज्वल ने विजेता छात्र वर्ग जोधपुर की टीम को पुरस्कृत करते हुए सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप खेल भावना से खेलते हुए राजस्थान का नाम रोशन करें।अध्यक्ष मूलाराम चौधरी प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर ने छात्रा वर्ग की विजेता टीम भीलवाड़ा के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। खेलों द्वारा मानसिक शारीरिक दक्षताएं बढ़ती है। सामंजस्य की भावना बलवती होती है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत किया गया एवं स्कूली बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।संयोजन सचिव जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक किशनलाल देवतपाल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। संयुक्त संचालन सचिव रेणु व्यास ने प्रतियोगिता के प्रतिवेदन का पठन किया। खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
छात्र-छात्रावर्ग के पुरस्कारों का वितरण
विशिष्टअतिथि समाजसेविका गंगादेवी ने छात्रा वर्ग की उपविजेता हनुमानगढ़ की टीम, खुशी मोहम्मद ने तृतीय स्थान पर रही सीकर की टीम तथा छात्र वर्ग के तृतीय स्थान पर रहे गंगानगर के खिलाड़ियों को हरिसिंह पार्षद उपविजेता भीलवाड़ा के खिलाड़ियों को गोपीकिशन पालीवाल विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर ने पुरस्कृत किया। राणसिंह चौधरी समाजसेवी ने चयन समिति के सदस्यों को तथा उम्मेद इणखिया समाजसेवी ने निर्णायक मण्डल के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रंगकर्मी विजय बल्लाणी के सफल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रभुलाल पंवार, समाजसेवी महेन्द्र व्यास, डूंगराराम, नरपतसिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिला प्रतियोगिता प्रभारी बराईदीन सांवरा ने आभार प्रदर्शन किया।
जैसलमेर. प्रतियोगिताके समापन पर खिलाडियों को सम्मानित करते हुए और समापन पर उपस्थित जनसमूह।