पेयजल संकट दूर करने की मांग
जैसलमेर. नवयुवकमंडल लूणार के अध्यक्ष दामाराम दरडा ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर लूणार के मेघवालों के वास में जीएलआर बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सम के ग्राम लूणार में देराजराम की बस्ती में पीने के पानी की भारी किल्लत है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए बडी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही बस्ती में पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है।