नागरिक सेवा केन्द्रों की बैठक आयोजित
जैसलमेर. नागरिकसेवा केन्द्र की आठवी त्रैमासिक कार्य योजना की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिला-ई मित्र के एसीपी हरिशंकर एवं कम्प्यूटर प्रोगामर ने विनोद ने सी एस.सी.प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें तीनों पंचायत समितियों के 80 नागरिक सेवा केन्द्रों के संचालकों ने भाग लिया। जिला कार्डिनेटर संजय छंगाणी एवं तीनों ब्लाॅक कार्डिनेटर सुखाराम, नवरतन शर्मा, तनसुख रामावत भी उपस्थित थे। संजय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन डिस्कॉम बिलों को डिपोजिट करने का लाइव प्रसारण बताया। नागरिक सेवा केन्द्र कोटडी के संचालक ने डिस्कॉम के 9 बिलो को ई-मित्र पोर्टल पर जमा करने का लाइव प्रसारण दिखाया। नवरतन शर्मा ने स्टेट डिजिटल प्रमाण पत्र प्रिंट करने के बारे में जानकारी दी।