पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में धूप सताने लगी

दिन में धूप सताने लगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. संभागमें सर्दी का असर कम हुआ है। रविवार को जोधपुर में अधिकतम पारा 29.6 डिग्री के साथ स्थिर रहा और न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार रात ठंडी हवा चल रही थी। रविवार को अलसुबह भी सर्दी थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप सताने लगी। फलौदी में अधिकतम तापमान संभाग में सबसे कम 27.0 डिग्री रहा। यहां 3.5 डिग्री की गिरावट आई। जबकि जैसलमेर में न्यूनतम तापमान संभाग में सबसे कम 10.1 डिग्री रहा। इसमें करीब 2.3 डिग्री की गिरावट आई। फलौदी में न्यूनतम पारा मामूली बढ़कर 11.0 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।











बाड़मेर में तो दिन का पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा।

तापमान:

जोधपुर 29.6 12.0, फलौदी 27.0 11.0, बाड़मेर 30.6 12.8, जैसलमेर 29.1 10.1 डिग्री सेल्सियस।