पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय प्रबंधन के बताए गुर

समय प्रबंधन के बताए गुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | शांतिकुंजहरिद्वार के प्रतिनिधि केप्टन आरसी गोयल के साथ दिव्या राठौड, प्रेरणा पाल, प्रतिमा एवं श्वेता पांडे ने उप्रावि जोधा, आकल एवं माध्यमिक विद्यालय डाबला में समय प्रबंधन पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि समय प्रबंधन जीवन विद्या के लिए आवश्यक है। अच्छा जीवन जीने के लिए ब्रह्म मुर्हुत में उठना, प्राणायाम, ऊषापान, हाथों के दर्शन, माता-पिता को प्रणाम ये तो आवश्यक है ही साथ ही नम्रता, शालिनता, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास जैसे सद्गुणों का होना भी जरुरी है। सुपारी चबाने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को समाज का श्रेष्ठ नागरिक बनने का संकल्प भी दिलवाया गया। इस अवसर पर जेठूदान चारण, गंगाराम, सुनीता चूरा, लीलाधर, जयश्री शर्मा, खंेवराराम, ज्ञानचंद सोनी, बसंत कुमार उपस्थित थे।