- Hindi News
- समाजसेवी राज सुनार नारायणदास सोनी का देहांत
समाजसेवी राज सुनार नारायणदास सोनी का देहांत
जैसलमेर | राजसुनार नारायणदास सोनी का शनिवार शाम देहांत हो गया। वे 95 वर्ष के थे। लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे सोनी ने अपने जीवन में सामाजिक सरोकार के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। राज परिवार से जुड़े सोनी की शव यात्रा में पुलिस बैंड भी शामिल हुई। गाजे बाजे के साथ सोनी की शव यात्रा निकाली गई। वे 40 वर्षो तक लगातार सुनार समाज के अध्यक्ष रहे तथा हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहते थे। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें भामाशाह पुरस्कार भी मिला था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।