पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनों जहां सर्दी से राहत मिलती नजर रही थी वहीं रविवार को एकाएक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां तापमान 30 डिग्री के करीब पहंुचने से सर्दी से निजात मिल गई थी और दोपहरी में तेज धूप महसूस की जा रही थी वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से सुबह रात में भी ठंड का असर कम हो गया था। ऐसे में रविवार को भी लोगों ने ऐसे ही मौसम की उम्मीद की थी लेकिन रविवार को सुबह जब लोग उठे तो उन्हें तेज ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरा छाया और शीतलहर चली। शनिवार की रात को ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और एकाएक तेज हवाएं चलने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर शीतलहर का असर रहने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

सैलानियोंने उठाया लुत्फ

सर्दमौसम का सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटन स्थलों पर देसी विदेशी सैलानियों की भीड़ देखने को मिली। कोहरे शीतलहर के बीच सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। वहीं बाजार में गर्म पकवानों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई।

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में बढ़ा सर्दी का असर।