विद्यालय में अध्ययन सामग्री का वितरण
समाजमें शिक्षा अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। शिक्षा के बिना विकास असंभव है। अतः सभी को शिक्षित होकर समाज का विकास करना चाहिए। अगर समाज में नारी शिक्षित है तो केवल परिवार का बल्कि समाज का विकास होता है।
यह बात पवन ऊर्जा कम्पनी गमेसा के भारत प्रमुख संदीप शर्मा ने राउप्रावि काहला में सामाजिक सरोकार के तहत विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री एवं फर्नीचर वितरण करते समय कहे। राजस्थान प्रमुख राजेश साल्वी ने कहा कि गमेसा अपने सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसके परिणाम स्वरुप विद्यालयों का चयन कर छात्रों से जुड़ाव कर पर्यावरण संरक्षण की भावना जाग्रत करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने पवन ऊर्जा को प्रकृति की अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि वह पढ़ लिख कर पर्यावरण मित्र बन कर राष्ट्र के विकास का चिन्तन करें।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक व्यास ने कम्पनी के प्रयासों की प्रशंसा की। गमेसा द्वारा इस अवसर पर विद्यालय में 42 टेबल एवं बैंच तथा अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को स्कूल बैग ज्यामिति बाक्स एवं अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के आम्बाराम, मुकेश व्यास, कौशल कुमार, सुशीला जोशी के साथ ही गमेसा के भंवरसिंह, चरणसिंह, द्वारकाराम, नीरज शर्मा, राजूराम ने सराहनीय सहयोग दिया।
फतेहगढ़. बाहलास्कूल में सामग्री भेंट करते हुए।