मतदान केन्द्रों पर लेंगे दावे-आपत्तियां
तकनीकी कर्मचारियों का धरना जारी
जैसलमेर. जलदायविभाग के तकनीकी कर्मचारियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को धरने पर प्रेमसिंह, मुकेश, लाखाराम तथा राजेन्द्रसिंह बैठे। जिला मंत्री लक्ष्मण गोयल, जिला अध्यक्ष आलोक व्यास ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। इस संबंध में कई बार विभाग को अवगत भी करवाया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि समस्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों की कैडर वाइज वरिष्ठता सूची बनाने, पम्प चालक एक के प्रस्ताव बनाकर मुख्य अभियंता कार्यालय में फोरमैन के लिए भिजवाए जाए, पांच वर्ष से कार्यरत बेलदारों की सहायक के पद पर पदोन्नति करने, तकनीकी कर्मचारियों मीटर रीडर स्टोर मुंशी का कार्य कर रहे है उनके प्रस्ताव बनाकर मुख्य अभियंता को भिजवाने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।