- Hindi News
- हिंदी को अधिक से अधिक व्यवहार में लाना होगा
हिंदी को अधिक से अधिक व्यवहार में लाना होगा
एसबीकेराजकीय महाविद्यालय मे हिंदी पखवाडे़ के तहत वर्तमान में हिन्दी का महत्व विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जेके पुरोहित ने की तथा कहा कि सामजिक ढांचे एवं संस्कृति को बचाने के लिए हिन्दी को अधिक से अधिक व्यवहार मे लाना होगा। उन्होंने हिन्दी के शब्दों का प्रयोग विदेशी भाषाओं में होने कि जानकारी दी। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल में डॉ. जी आर सुथार ,डॉ. दिनेश सुखवाल, संजय अखावत थे। इस अवसर पर अशोक दलाल ,एमआर सोऊ, पी.के चंदेल , संजीव वर्मा उपस्थित थे। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छगन सिंह , द्वितीय स्थान कैलाश नाथ तथा तृतीय स्थान दीनदयाल सुथार ने प्राप्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.सी.मीना ने किया।
रामगढ़.राजकीयबालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनू में हिन्दी पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभारी आशाराम ने बताया कि देश के विकास में हिन्दी का योगदान शीर्षक पर निबन्ध प्रतियोगिता, मेरा आदर्श गांव पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा बाल विवाह के दुष्परिणाम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रघुनाथ सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों मे भाग लेते रहने की सीख दी।