पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरु किया जाए
विधायकछोटूसिंह भाटी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन प्रस्तुत कर निवेदन किया कि जैसलमेर का पोलो टेक्निकल प्रारंभ किया जाए। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में कॉलेज स्वीकृत किया गया था किन्तु भवन के अभाव में कॉलेज को चुरू में स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्तमान में पोलो टेक्निकल कॉलेज का भवन पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है परन्तु आज तक इसे प्रारम्भ नहीं किया गया है। स्थानीय विद्यार्थियों की लम्बे समय से चली रही मांग पूरी की जाए ताकि यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मिल सके। इस पर मुख्यमंत्री ने विधायक भाटी को आश्वस्त किया कि पोलोटेक्निक कॉलेज इसी माह से जैसलमेर में प्रारम्भ कर दिया जाएगा।