- Hindi News
- घर में घुसकर मारपीट लज्जाभंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
घर में घुसकर मारपीट लज्जाभंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
पुलिसने पिछले दिनों घर में घुसकर मारपीट करने लज्जा भंग करने के दर्ज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे भगवानदास सोनी वगैरह द्वारा ईश्वरदास के रहवासी मकान में घुसकर तोड़फोड़ कर महिला उसके विकलांग पति के साथ मारपीट की तथा लज्जा भंग कर पथराव किया। इसके अलावा गंगा के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र भी ले गए। जिस पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। इस मुकदमे के बाद भगवानदास सोनी के परिवार द्वारा भी परस्पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी मोहनलाल पुत्र बस्तपाल सोनी, नवीन पुत्र अमृतलाल सोनी तथा पुखराज पुत्र तुलसीदास सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 29 सितंबर तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।