पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसद विभाग के कनिष्ठ लिपिक को श्रद्धांजलि दी

रसद विभाग के कनिष्ठ लिपिक को श्रद्धांजलि दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिलारसद कार्यालय जैसलमेर में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक 34 वर्षीय जेठगिरी की सोमवार को आकस्मिक दुर्घटना हुई एवं गंभीर हालत में उन्हें श्री जवाहिर चिकित्सालय में लाया गया। जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कलेक्टर एन एल मीना, अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही जिला कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर ने जेठगिरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

सहायक निदेशक डाॅ. बृजलाल मीना, सहायक कोषाधिकारी मोहनलाल, नायब तहसीलदार के साथ कार्यालय अधीक्षक भगवानदास खत्री, प्रवर्तन निरीक्षक उम्मेदाराम चौधरी के साथ ही कई कार्मिकों ने उपस्थित होकर मौन रखा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

जैसलमेर. मौनरखते कलेक्टर कर्मचारी।