- Hindi News
- मोबाइल ट्रांसफार्मर से हो रही बिजली चोरी
मोबाइल ट्रांसफार्मर से हो रही बिजली चोरी
जैसलमेर. बिजलीचोरी करने के लिए आए दिन नए-नए तरीके इजाद किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डिस्कॉम की विजलेंस के हाथ में मूलाणा गांव में सामने आया। डिस्कॉम विजलेंस के एक्सईएन विजय कुमार ने बताया कि मूलाणा गांव के पास एक व्यक्ति मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की चोरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि मूलाणा गांव में दीपाराम की जमीन काश्त करने के लिए दी हुई है। जहां पर अवैध बिजली से काश्त की जा रही थी। बिजली चोरों ने 40 केवी का ट्रांसफार्मर ट्रैक्टर पर लगा रखा था। चोरों द्वारा बिजली के पोल के नीचे ट्रांसफार्मर रखकर ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली चोरी की जा कर खेती की जा रही थी। ऐसे में अगर मौके पर टीम के पहुंचते ही ट्रैक्टर पर लगा ट्रांसफार्मर हाथों हाथ हटा लिया जाता था। उन्होंने बताया कि विजलेंस की इस कार्रवाई के दौरान ट्रांसफार्मर जब्त किया गया है तथा मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। कार्रवाई में फतेहगढ़ जेईएन राजेश मीणा सहित डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों विजलेंस थाने के कार्मिकों ने सहयोग दिया।