पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया

भामाशाह शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. कलेक्टरएन. एल. मीना ने बुधवार को नगर परिषद जैसलमेर के वार्ड संख्या 4 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्ग नंबर 2 में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां नामांकन शिविर के लिए की गई संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर मीना ने हेल्पडेस्क पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा भरे जा रहे भामाशाह नामांकन फार्मों को बारीकी से देखा एवं उनको निर्देश दिए की सही रूप से फार्म भरें। उन्होंने प्रथम सत्यापन कर्ता को निर्देश दिए कि वे प्रारंभ में भरी गई सभी एंट्रियों को बारीकी से देखने के बाद सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन पत्र भरे जाएं उसमें प्रार्थी का नाम, पिता का नाम, पति का नाम इत्यादि सभी प्रविष्टि का सही अंकन करवाएं एवं साथ ही सत्यापन कर्ता को निर्देश दिए कि वे शिविर समापन से पूर्व कंप्यूटर में दर्ज सभी फार्मों की जांच कर सही करवाके ही अपलोड करवाएं।