- Hindi News
- नवसृजित पदों को समाप्त करने के निर्णय को वापस लेने की मांग
नवसृजित पदों को समाप्त करने के निर्णय को वापस लेने की मांग
फैडरेशनऑफ राजस्थान इंजीनियर्स की जिला शाखा ने नवसृजित पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता से अतिरिक्त मुख्य अभियंता तक के समस्त पदों को पुन: स्वीकृत करवाने की मांग काे लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा पीएचईडी विभाग में 20 से 30 वर्षों से कार्यरत डिग्री डिप्लोमाधारी अभियंताओं के भविष्य की उपेक्षा की गई। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान भाजपा सरकार घोषणा पत्र के विपरीत कार्य कर रही है। इंजीनियर प्रदीप बारूपाल देवीलाल भील ने बताया कि जहां अभियंता अपने सेवा काल में बिना एक भी पदोन्नति लिए सेवानिवृत हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर पीएचईडी विभाग के अभियंताओं के नवसृजित पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। जो कि अभियंताओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। संगठन ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है।