- Hindi News
- राज्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियों में संशाेधन
राज्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियों में संशाेधन
जैसलमेर. 59वींराज्य स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक प्रतियोगिता (तृतीय समूह) एथलेटिक्स 17 19 वर्ष छात्र-छात्रा के आयोजन की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में 7 से12 नवम्बर तक राउमावि मोहनगढ़ में आयोजित की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर के मध्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली 59वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक प्रतियोगिता (तृतीय समूह) एथलेटिक्स 17 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र/छात्रा प्रतियोगिता अब 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित की होगी। आयोजन स्थलों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आयोजन स्थल पूर्ववत ही रहेंगे। छात्र प्रतियोगिता आयोजन स्थल-राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़, जैसलमेर तथा छात्रा प्रतियोगिता आयोजन स्थल राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़, जैसलमेर है। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रवृत्तियां की प्रतियोगिता का आयोजन भी इन परिवर्तित तिथियों में किया जाएगा।