पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. महाविद्यालयके युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ की ओर से महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। जिसमें 20 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. जे.के.पुरोहित ने केडेटों एवं छात्रों की हौंसला अफजाई की। शिविर की सहायक सामुदायिक अधिकारी डाॅ. सीमा तंवर ने एन.सी.सी.केडेटों, छात्रों स्टाफ तथा जवाहिर चिकित्सालय की ब्लड बैक की टीम का आभार जताया। एन.सी.सी अधिकारी लेफ्टिनेंट अशोक तंवर ने बताया कि शिविर में महाविद्यालय स्टाफ के साथ केडेट्स में मूलसिंह, ओमेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, सवाईदान, शंभूसिंह, गणपतसिंह, हरीसिंह, मेहताब अली, महेशकुमार, सोनाराम, चंद्रसिंह, ललित कुमार, अशोक कुमार, आईदान सिंह, गणपतराम सहित कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया।

एनसीसी की ओर से आयोजित कैम्प में तीन लड़कियों रौनक व्यास, दामिनी जंगा, कृष्णा खत्री ने रक्तदान किया।

जैसलमेर. कॉलेजमें आयोजित शिविर में रक्तदान करती छात्राएं।