पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयरन फीस्ट के लिए सौंपे गए कार्यों को समय पर संपादित करें : कलेक्टर

आयरन फीस्ट के लिए सौंपे गए कार्यों को समय पर संपादित करें : कलेक्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयवायु सेना द्वारा 18 मार्च को प्रस्तावित ‘आयरन फीस्ट 2016’ के संबंध में तैयारी एवं व्यवस्थाओं के लिए बैठक कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में जो भी कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं उनको निर्धारित समय सीमा में पूरा करावें। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सज्जनसिंह शेखावत, ग्रुप कैप्टन जी.एस.चैहान, जी.एन.वी आनंद, के.एस.सुधीर के साथ ही एयरफोर्स के अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर को ग्रुप कैप्टन एयरफोर्स स्टेशन जैसलमेर विजय आनंद ने आयरन फीस्ट 2016 के संबंध में की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी एवं उन्होंने वीआईपी के लिए आवास व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, रोड लाइट की सुचारु व्यवस्था, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, संचार व्यवस्था के साथ ही अन्य जो व्यवस्थाएं की जानी है उसके बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे चांधन से फील्ड फायरिंग रेंज तक सड़क को चौड़ी करवाकर उसका लेवलिंग सही रुप से शीघ्र ही कराने की व्यवस्था कर दें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे एयरफोर्स की मांग के अनुरूप पेयजल आपूर्ति कराने एवं जहां पर पानी के टैंकर भरे जाएंगे वहां पर हाईडेंट लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत विभाग के अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे चांधन फील्ड फायरिंग रेंज एवं जैसलमेर शहर में इस दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रुप से रखने के लिए पूरी तैयारी अभी से ही करवाना शुरु कर दें। उन्होंने साइलेंट जनरेटर सैट की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर को निर्देश दिए कि वे इस कार्यक्रम के दौरान चांधन गांव को एकदम स्वच्छ एवं साफ - सुथरा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही चांधन गांव से जाने वाली सड़क पर भी पूरी सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मृत पशुओं को उठाने के लिए अभी से ही हड्डी ठेकेदार को पाबंद कर दें कि वह तत्काल ही मृत पशु को उठाने की कार्रवाई करें। उन्होंने एयरफोर्स द्वारा जिन बारह गांव को सूची दी है उसमें भी ग्राम सेवक एवं पटवारियों के माध्यम से इस दौरान कचरा बाहर नहीं फेंकने के लिए प्रेरित करें एवं सरपंचों के सहयोग से दो गड्ढे खुदवाकर उसमें ही कचरा डलवाने की व्यवस्था करें ताकि पक्षियों का उड़ाव कम हो।

जैसलमेर. भारतीय वायु सेना द्वारा 18 मार्च को प्रस्तावित ‘‘आयरन फीस्ट 2016’’ के संबंध में तैयारी एवं व्यवस्थाओं के लिए बैठक लेते कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा।

खबरें और भी हैं...