पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामगढ़ में सरस्वती माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

रामगढ़ में सरस्वती माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | रामगढ़के सबसे बड़े राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्याालय में सरस्वती माता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं ब्लॉक सम का गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह को आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी तथा अध्यक्षता पदमसिंह जाम ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी राजेंद्रसिंह भाटी, तनोट सरपंच डॉ. अशोक कुमार तथा समाजसेवी किशनगिरी गोस्वामी उपस्थित थे। अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पंडित चांदरतन छंगाणी के सानिध्य में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर विद्यालय में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय भजन गायकों द्वारा भक्ति संगीत की सरिता बहा कर श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कलशयात्रा निकाली

मंदिरप्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम की कड़ी में बसंत पंचमी के पावन मौके पर ब्रम्ह मुहूर्त में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बालिकाएं मंगल कलश लिए हुए आगे चल रही थी तथा उनके पीछे विद्यालयी छात्रों के साथ ग्रामीण भजन गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर मुख्य नहर की 248 आरडी पर पहुंची। जहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती माता की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया। तत्पश्चात नगर परिक्रमा कर पुनः विद्यालय पहुंची।

हवनकर की प्राण प्रतिष्ठा

विद्यालयमें हवन का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के पांच जोड़ो ने मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दी। तत्पश्चात् अतिथिगणों ने प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन कर प्राण प्रतिष्ठा की। हवन में वहां उपस्थित सभी भक्तजनों ने पूर्णाहुति दी तथा आरती के साथ हवन पूर्ण किया गया। केशरसिंह राठौड़ द्वारा मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। गौरतलब है कि जिले का यह पहला राजकीय विद्यालय है जहां सरस्वती माता के मंदिर की स्थापना की गई है। मुख्य अतिथि विधायक छोटूसिंह ने भाटी ने राज्य सरकार की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी एवं अभिभावकों से बालिकाओं को आगे पढ़ाने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय में फर्नीचर क्रय के लिए विधायक कोटे से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य हड़वंतराम ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा मंच संचालन केशरसिंह राठौड़ ने किया।

पुरस्कारोंका वितरण

राज्यसरकार की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के पुरस्कारों वितरण भी किया गया। पंचायत समिति सम के अधीन आने वाले विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं को राशि के चैक प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कक्षा दस में 75 उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली राबाउमावि रामगढ़ की छात्रा नीतू सोनी भगवती सुथार, राउमावि झिनझिनयाली की छात्रा धापू तथा राउमावि दोमादरा की छात्रा मनोज कंवर को कक्षा दस की गार्गी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...