राणीसर बस्ती में गायत्री यज्ञ संपन्न
जैसलमेर | बसंतपंचमी के पर्व पर सेवा भारतीय एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में राणीसर कच्ची बस्ती में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष चंद्रभान खत्री ने बताया कि यज्ञ में चार जोड़ों ने आहुतियां दी। गायत्री परिवार के चैनाराम चाबा ने मंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न करवाया। जिला सेवा प्रमुख हीरालाल साधवानी ने बताया कि बस्ती के बालकों में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए नित्य बाल संस्कार केंद्र का आयोजन करवाया जाएगा तथा बस्ती के लोगों को चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए साप्ताहिक चिकित्सा केंद्र चलाया जाएगा।सेवा भारती नगर मंत्री गिरिराज सेवक ने बताया कि यज्ञ से बस्ती में उत्सव का वातावरण था। इस यज्ञ से प्रेरित होकर तुलछाराम फताराम सहित अन्य लोगों ने व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। यज्ञ अनुष्ठान में डॉ. दामोदर खत्री, डॉ. दिनेश सोलंकी, डॉ. रोहित, रमेश सेवक, महेश गंगवाल, पवन वैष्णव, भीमाराम, जितेंद्रसिंह, संघ जिला प्रचारक इंद्रसिंह, नरेश आचार्य, पार्षद मोहनलाल सहित बस्ती के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।