पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी

शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. स्वर्णनगरीमें पिछले कई महिनों से वाहनों की चोरी की वारदातें बढ़ रही है। प्रेमसिंह पुत्र भगवानसिंह ने बताया कि गत 12 सितम्बर को शिवरोड स्थित एसबीबीजे बैंक के सामने दिन में करीब 11 बजे खड़ी हीरो होंडा आरजे 13 एसए 2577 गायब हो गई। आसपास पूछने पर भी वाहन का कोई पता नहीं चला। बैंक के आगे से अज्ञात व्यक्ति वाहन को दिन दहाड़े चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व उनके मकान के आगे से भी मोटर साइकिल चोरी हो चुकी है। इसकी भी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। प्रेमसिंह ने बताया कि सीडी डीलक्स नंबर आरजे 15 एसए 5148 घर के आगे लॉक करके खड़ी की थी। जो सुबह वहां नहीं मिली।