पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता अखण्डता पर कार्यशाला

राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता अखण्डता पर कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसबीकेराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को फिन्स (फोरम फॉर एन्टीग्रेटेड नेशनल सिक्यूरिटी) के तत्वाधान में राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता अखण्डता के विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर फिन्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले. जनरल डीवी शेक्टकर ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा केवल सैन्य बलों पर ही निर्भर नहीं करती है। बल्कि आम नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 18वीं 19वीं सदी में शक्ति ही बल था। उसके बाद धन बल प्राबल्य था परंतु आज ज्ञान ही बल का प्रमुख साधन है। इसलिए वर्तमान समय में शिक्षा ही समाज में जाग्रति ला सकती है। उन्होंने कहा कि विश्व की महाशक्ति अमेरिका भी भारतीय युवाओं की बौद्धिक क्षमता से आतंकित है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी पैदा नहीं होते हैं बल्कि देश काल की परिस्थितियों से जन्म लेते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राष्ट्र का शक्तिशाली होना आवश्यक है। इसलिए जब राष्ट्र सुरक्षित मजबूत बनेगा तभी राष्ट्र की अखण्डता की रक्षा होगी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डाॅ. अशोक तंवर ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों के साथ ही नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डाॅ. दाऊलाल शर्मा ने की।