- Hindi News
- नहरी पानी रेगुलेशन के आधार पर चलाने की मांग
नहरी पानी रेगुलेशन के आधार पर चलाने की मांग
नहरीक्षेत्र के किसानों ने सभी नहरों को रेगुलेशन के आधार पर चलाने की मांग की है। इस संबंध में चक समितियों पदाधिकारी देवीलाल रिणवा, विक्रम सिंह, लालाराम, नगाराम आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पानी चोरी रोकने बारीबंदी तय करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि रामगदेव वितरिका की जीरो आरडी से 35 आरडी तक की नहरों को पुनः रामगढ़ जोन में जोड़ा जाए ताकि किसानों को जैसलमेर के चक्कर लगाने पड़े। 1254 के नीचे की नहरों का टाइम टेबल बनाकर रेगुलेशन के आधार पर अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी चलाकर किसानों को राहत दी जाए। ज्ञापन में बताया कि सादा वितरिका को दो समूह में चलाने से नीचे की नहरों की बारी लगातार पीट रही है। इसलिए सादा वितरिका को एक समूह में चलाकर पानी का सदुपयोग किया जाए।
समयावधि में नहरों की शील्ट निकाली जाए तथा पानी की चोरी रोकने के पुख्ता प्रबंध किए जाए। ज्ञापन में आगे बताया कि 276 से 314 तथा जीरों से 35 आरडी के बीच बड़़े पैमाने पर पानी की चोरी होती है जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त करने की व्यवस्था की जाए ताकि अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का पानी मिल सके।