पौधरोपण से मनाया जिला स्तरीय वन महोत्सव
बीएसएफके डीआईजी ने अमित लोढा ने वन महोत्सव के अवसर पर कहा कि सुखद एवं स्वस्थ मानव जीवन के लिए वनों का बहुत ही बड़ा महत्व है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने वन महोत्सव का जिम्मा लेकर पौधे लगाए हैं जो बधाई के पात्र हैं। उन्होेंने इन पौधों की पूरी सुरक्षा करके उनको वृक्ष का रूप धारण कराना है।
उपमहानिरीक्षक लोढा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वन विभाग के सहयोग से आयोजित किए गए जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस समारोह में यह उद्गार व्यक्त किए।
कलेक्टर मीना ने कहा कि मानव जीवन की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में स्वच्छ, सुंदर एवं उर्जा से भरपूर वातावरण वृक्षों से ही मिलता है। वृक्षों को देवता के रूप में पूजा जाता है। जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं इसके लिए लोगों को प्रेरित भी करना है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को नहर, माइनर एवं खालों के किनारे भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने की सलाह दी ताकि उन नहरों में मिटटी नहीं आए।
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि वन विभाग द्वारा पुलिस लाइन का पौधारोपण के लिए चयन किया गया। जो पौधे लगाए गए हैं उसकी पूर्ण सुरक्षा की जाएगी। वरिष्ठ साहित्यकार दीनदयाल ओझा ने कहा कि वृक्षों से ही प्रकृति एवं धरा पल्लवित होती है। आज की युवा पीढ़ी को जागृत करना है ताकि वे भी पौधे लगाकर ओजोन परत में हो रहे क्षरण को राेके। कार्यक्रम के अंत में उपवनसंरक्षक बीजो जोन ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
वन महोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जैसलमेर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित की गई पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने अतिथियों ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सीवरेजट्रीटमेंट प्लांट में किया पौधारोपण
जैसलमेर.रसदीपएसएमएस पर्यावरण लिमिटेड एवं केप के की ओर से आरयूआईडीपी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर सघन पौधारोपण किया गया। रसदीप के अधिशासी अभियंता महेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि एसटीपी साइट पर लगभग सौ से अधिक पौधों का रोपण कार्य किया गया, जिसम