पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की सुनीं समस्याएं

महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की सुनीं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमहिला आयोग की अध्यक्ष प्रोफेसर लाड कुमारी जैन ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की आत्मीयता के साथ समस्याएं सुनीं। उनकी पीड़ा से संबंधित प्रार्थना पत्र लिए तथा विश्वास दिलाया कि महिला आयोग द्वारा उनको पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने उपअधीक्षक पुलिस अशोक कुमार को जिन पीड़िताओं ने पुलिस थाना में मामले दर्ज कराएं है उनमें गंभीरता के साथ न्यायपूर्ण करवाने की बात कही। इस दौरान आयोग की सदस्य ललिता चौधरी ,उपखंड अधिकारी गजेन्द्र सिंह चारण, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रहलाद सिंह राजपुरोहित के साथ ही पीड़ित महिलाएं उपस्थित थीं।

महिला आयोग की अध्यक्ष लाडकुमारी जैन को जन सुनवाई के दौरान अनुकुमारी माली सांकडा ने दहेज के लिए पति द्वारा दी जा रही प्रताड़ना की शिकायत की। इसी प्रकार अनु बडोडा गांव ने उसी गांव के लोगों द्वारा उसके पति को जान से मारने की धमकी देने, गालियां देने के संबंध में प्रार्थना पत्र पेश किया। जैन ने पुलिस उपअधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सुआ देवी गफूर भटटा निवासी ने कच्ची बस्ती में सर्वे धारी प्लाॅट का पटटा दिलाने, विधा देवी ने आंगनबाडी केन्द्र में कार्यकर्ता के रूप में लगाने, सुशीला देवी ने स्वयं के रोजगार के लिए उद्योग विभाग से ऋण दिलाने, निशांत प्रवीण एवं आसमा ने बालिका दुष्कर्म के मामलों में परिवादी को सजा दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र आयोग की अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किए।

जैसलमेर. राज्यमहिला आयोग अध्यक्ष लाडकुमारी जन सुनवाई करते हुए।