कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए दी राशि
दोदिन पूर्व मिशन जैसलमेर का विकास टीम द्वारा शहर में कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र की गई धनराशि मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक त्रिलोकचंद खत्री को सौंपी गई। वहां से यह राशि कश्मीर के सहायतार्थ खाते में भिजवाई गई।
युवा नेता अरूण पुरोहित के नेतृत्व में मिशन जैसलमेर का विकास टीम ने शहर के बाजार में व्यापारियों से बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ 51 हजार रुपए की धनराशि एकत्र की गई थी। जिसे टीम ने आरएसएस को सुपुर्द कर कश्मीर भिजवाई गई। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कम्बल एकत्र किए
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शहर से धन संग्रह कंबल एकत्र किए। पूर्व प्रधान करूणा कंवर ने बताया कि पार्टी के आदेश अनुसार महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर घूमकर धन संग्रहण किया और कंबल एकत्र किए। इसमें पंचायत समिति सम प्रधान लक्ष्मी कंवर, विमला वैष्णव, गोपीकिशन मेहरा, दुर्गा खत्री, समता व्यास, विमला खत्री आदि शामिल थीं।
जैसलमेर. बाढ पीडितों के लिए एकत्र की गई राशि सौंपते हुए।