पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल संसाधन प्रबंधन पर चर्चा

जल संसाधन प्रबंधन पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. यूरोपियनसंघ एवं राज्य सहभागिता कार्यक्रम के तहत रचना संस्थान सलोदा द्वारा पंचायत समिति जैसलमेर के सभागार में जिला परिषद सीईओ की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति तेजसिंह सोलंकी ने पंचायत के अनुमोदित प्लान में लिए गए कार्यों के बारे में चर्चा की। गेहरीलाल जोशी ने राज्य जल नीति, पंचायत एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन प्लान में लिए गए कार्यों को विभागों की वार्षिक कार्ययोजना शामिल करवाने, जनसमुदाय की भागीदारी से कार्य करवाने आदि पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्ज्वल ने कहा कि वर्तमान में जल की मांग बहुत बड़ी मांग है, आज परंपरागत स्रोत अपर्याप्त हो गए हैं, ऐसे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण द्वारा जल प्रबंधन के काम हो ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल सहज मिल सके। एसीईओ शंकरलाल, अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार, आरके मीणा, वीके अग्रवाल, फकीरचंद, उम्मेदसिंह आदि ने अपने अपने विभागों द्वारा जल प्रबंधन कार्य योजना तरीकों के बारे में बताया। प्रधान मूलाराम चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर जल संसाधन प्रबंधन के प्लान बने हैं उनमें शामिल कार्यों को करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को जनजागृति कर जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने और पीने के पानी को फ्लोराइड मुक्त करवाने की कार्य योजना पर जोर दिया।