- Hindi News
- अनुदानित योजनाओं से किसानों को लाभांवित करें : मीना
अनुदानित योजनाओं से किसानों को लाभांवित करें : मीना
कलेक्टरएन.एल.मीना ने आत्मा परियोजना की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस परियोजना में अनुदानित योजनाओं से किसानों को लाभांवित करें। उन्होंने जिले के प्रगतिशील किसानों को और अधिक गुणवता के कृषक प्रशिक्षण दिलाने पर विशेष जोर दिया ताकि जिले में उन्नत कृषि से पैदावार बढ़े।कलेक्टर मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आत्मा परियोजना की शासकीय परिषद की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में आत्मा परियोजना की वर्ष 2013-14 की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई एवं वर्ष 2014-15 की कार्ययोजना पर चर्चा करके उसका अनुमोदन किया गया।
कलेक्टर मीना ने आत्मा परियोजना के अंतर्गत किसानों के उत्थान के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की एवं समय रहते सभी गतिविधियों की क्रियान्विति करने के निर्देश दिए।बैठक में आत्मा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई मिशन एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन की वर्ष 2013-14 की प्रगति की समीक्षा की गई एवं वर्ष 2014-15 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर ने कृषि विभाग के उपनिदेशक आर. एस. सर्वा से कहा कि विभाग द्वारा आयोजित करवाए जा रहे कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण में उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करें एवं प्रशिक्षित कृषकों के सामाजिक आर्थिक स्तर पर प्रशिक्षण उपरांत पड़ रहे प्रभावों की लगातार मॉनिटरिंग करें।