- Hindi News
- मारपीट से आक्रोशित कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
मारपीट से आक्रोशित कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
जैसलमेर. जोधपुरविद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के बैनर तले सोमवार को डिस्कॉम के कर्मचारी एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आक्रोशित कर्मचारियों ने कलेक्टर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 21 सितंबर को सोनू गांव स्थित जीएसएस में तैनात श्योपतराम भागीरथ के साथ सोनू गांव के राजनैतिक वर्चस्व वाले कुछ लोगों ने मारपीट की। इस संबंध में रामगढ़ थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और राजीनामे के लिए दबाव बना रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते डिस्कॉम के कर्मचारियों में दहशत के साथ साथ आक्रोश भी है। संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने के साथ साथ डिस्कॉम कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में भगवानाराम, श्योपतराम, देवीलाल, मुकेश बिस्सा, ओमप्रकाश, रमेश कुमार, मनोहरसिंह, संदीप आदि शामिल थे।
जैसलमेर. कर्मचारियोंके साथ मारपीट से आक्रोशित डिस्कॉम कार्मिक कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे।