- Hindi News
- 15 प्रतिशत लाभांश वितरण करने का प्रस्ताव पारित
15 प्रतिशत लाभांश वितरण करने का प्रस्ताव पारित
316 करोड़ के ऋण वितरण किए जाएंगे
जैसलमेर. लक्ष्मीनाथजीबचत एवं साख सहकारी समिति लि. की आम सभा रविवार को आदर्श विद्या मंदिर गांधी कॉलोनी में बृजमोहन रामदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर रामदेव ने सहकारिता के माध्यम से आर्थिक विकास, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से राष्ट्र की संपन्नता एवं विदेशी वस्तुओं के उपयोग से शारीरिक एवं आर्थिक हानियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए समिति के आर्थिक विकास में योगदान तथा अब तक की प्रगति से सदस्यों को अवगत करवाया। सचिव हरिराम खत्री ने आम सभा में विचारणीय प्रस्तावों को सदन के समक्ष रख। आम सभा में वर्ष 2013-14 के अंकेक्षित लेखों का अनुमोदन किया गया। साथ ही वर्ष 2013-14 के शुद्ध लाभ से 15 प्रतिशत लाभांश वितरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
वर्ष 2013-14 में समिति ने एक करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस लाभ का नियमानुसार निवर्तन करने का निर्णय लिया गया। समिति की अधिकतम ऋण वितरण की वर्तमान सीमा 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। समिति के विरूद्ध गत दिनों में किए गए दुष्प्रचार के संबंध में स्पष्टीकरण समिति के सदस्य राणीदान सेवक द्वारा सदन को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया गया। आम सभा में पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल टावरी, आरएसएस के विभाग संघचालक डॉ. दाऊलाल शर्मा, समाजसेवी अचलसिंह सोलंकी, दीनदयाल भाटिया, मुकेश भाटिया, मनमोहन भाटिया एवं जुगल बोहरा उपस्थित थे।
जैसलमेर. दीसेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की आमसभा में मंचासीन अतिथि अौर सभा में मौजूद सदस्य।