- Hindi News
- गर्ल्स कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की स्थापना
गर्ल्स कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की स्थापना
स्थानीयमिश्रीलाल सांवल राजकीय पी.जी. महिला महाविद्यालय में प्राचार्य एस.एस.परमार, प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. विजय शंकर व्यास एवं सलाहकार डॉ. अरूण कुमार जैन के निर्देशन में रोजगार उन्नयन प्रकोष्ठ (प्लेसमेंट सेल) की स्थापना की गई। प्रकोष्ठ के प्रारंभिक सदस्यों के रूप में महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्षा दीक्षा आचार्य, हितेश्वरी खत्री, गायत्री सोनी, मेधा गोस्वामी, कृतिका जोशी, रजिया मेहर, कुसुम टॉक, श्रवण रतनू, पूर्णिमा जैन एवं वैशाली आदि को मनोनीत किया गया। प्रकोष्ठ की स्थापना पर संयोजक डॉ. व्यास ने प्रकोष्ठ की आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ छात्राओं को सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रकोष्ठ सलाहकार डॉ. जैन ने सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे इसकी सदस्य बने एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका स्वयं एवं सामाजिक स्तर पर उपयोग कर आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इसके साथ ही प्रकाेष्ठ की सत्र पर्यन्त चलने वाली गतिविधियों की जानकारी भी छात्राओं को उपलब्ध करवाई गई।
प्राचार्य एस. एस. परमार ने प्रकोष्ठ की स्थापना पर बधाई देते हुए छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रकोष्ठ की सफलता के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण नागौरी, डॉ. वी.एन. पाण्डेय, अशोक आर्य, डॉ. अनिल कुमार परिहार, सतेन्द्रसिंह मीणा, डॉ. हरिराम परिहार, कैलाशदान रतनू, अमानाराम, अतुल सुथार, सुभान खां, तुलछााराम आदि ने भी अपने सहयोग का आश्वासन दिया। प्रकोष्ठ की स्थापना के अवसर पर दीक्षा आचार्य, सूरजकंवर रतनू, सलोनी भाटिया, कुसुम टांक, योजना जागिड़, कृतिका जोषी, हितेश्वरी खत्री, भानु कुमारी खत्री, मुक्ता बिस्सा, दीपिका पुरोहित, गायत्री सोनी, वैशाली माहेश्वरी, प्रमिला पंवार, मेघा गोस्वामी, श्रवण कंवर रतनू, अंकिता छंगाणी आदि प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभाग किया। सत्र के अन्त में छात्र संघ अध्यक्षा दीक्षा आचार्य ने प्रकोष्ठ संयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।