पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वींजिला स्तरीय उप्रावि छात्र छात्रा तृतीय समूह ऐथेलेक्टिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को पूनम स्टेडियम में हुआ। छात्र वर्ग के कार्यालय प्रभारी कैलाश गर्ग पवन गोपा ने बताया कि छात्र वर्ग में 13 विद्यालयों के 97 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। छात्रा वर्ग के कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र कुमार गज्जा हुकमसिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 100, 200, 400 600 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, तश्तरी फैंक, गोला फैंक, 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

सोमवार को 100 मीटर हीट्स गोला फैंक फाइनल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें गोला फैंक छात्र वर्ग में रातड़िया विद्यालय के पुरखाराम प्रथम, रामावि पिथला के पीरदानसिंह द्वितीय तथा सेंटपॉल के अतुल रतनू तृतीय रहे।

छात्रा वर्ग में राउप्रावि मसूरड़ी की सुगना प्रथम, राबाउप्रावि दुर्ग नं. 1 की सुमन द्वितीय तथा राउप्रावि मसूरड़ी की दाखा तृतीय रही।

जैसलमेर. 59वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में हिस्सा लेते प्रतिभागी।