पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीके कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

एसबीके कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एस.बी.के.राजकीयमहाविद्यालय जैसलमेर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सलोनी दैया एवं अंजना दैया, द्वितीय स्थान पर मानसी माहेश्वरी तथा अक्षिता तथा तृतीय स्थान पर पूजा सारस्वत रहीं। प्राचार्य डॉ जे.के.पुरोहित ने छात्राआें का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक अशोक दलाल, डॉ अशोक तंवर तथा एमआर सोऊ थे। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शशि गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर के.आर.गर्ग तथा किशनाराम गुर्जर उपस्थित थे।

पोस्टरप्रतियोगिता

कस्बेके आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय में स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन हुई।

प्रधानाचार्य जोगराज सिंह राठौड़ ने बताया की स्थानीय समिति के अध्यक्ष अमरसिंह भाटी के सानिध्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें तीन विद्यालयों से बीस छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम सत्यम जैन आदर्श विद्या मंदिर माध्य. देवीकोट विक्रम सिंह आदर्शविद्या मंदिर प्राथमिक देवीकोट रहे द्वितीय स्थान ललिता जैन राजकीय बालिका उच्च प्राथ. विद्यालय रही तथा तृतीय स्थान पर वेशकुमार आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक देवीकोट रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक स्वरुपदान, अमृत सिंह प्रियंका शेखावत थे भगवानाराम ने स्वदेशी विषय पर विचार व्यक्त किए।

जैसलमेर. एसबीके कॉलेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।