गांधी जयंती पर दिलाई जाएगी स्वच्छता शपथ
भारतसरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में संचालित किए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर एन.एल. मीना ने 2 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए। इस दिन दोपहर 12 बजे सभी कार्यालय में अनिवार्य रूप से स्वच्छता शपथ ली जाएगी।
कलेक्टर मीना ने बताया कि सभी अधिकारी / कर्मचारीगण आवश्यक रूप से उपस्थित होकर स्वच्छता शपथ लेंगे उसके पश्चात इसी दिवस को अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सभी को यथासमय उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने सभी अधिकारी /कर्मचारीगण के साथ ही जनसमुदाय / जनप्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।