- Hindi News
- स्कूलों में निबंध चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
स्कूलों में निबंध चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
जैसलमेर. स्वच्छभारत सप्ताह अभियान के तहत ग्राम पंचायत डाबला के उच्च प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में किया गया। ये प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता प्रभारी कमला सैनी ने बताया की आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में मनोज कुमार प्रथम, विमल कंवर द्वितीय त्रिपाल सिंह तृतीय स्थान तथा चित्रकला प्रतियोगिता में कु. ईशा प्रथम, कु. दरिया द्वितीय कु. अनीता तृतीय स्थान पर रही। संस्था प्रधान बसंत कुमार छंगाणी ने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विद्यालय के बालकों एवं अध्यापकों द्वारा विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया जा रहा है।
नाचना.आरसीपीकॉलोनी स्थित नॉडल विद्यालय राबाउप्रावि नाचना में स्वच्छ भारत सप्ताह के अन्तर्गत नॉडल विद्यालय के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों के छात्र - छात्राओं की निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 80 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक राजेन्द्र कुमार पालीवाल, वरिष्ठ अध्यापक हुकमाराम विश्नोई रामप्रसाद मीणा ने परिणाम जारी किया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में राबाउप्रावि नाचना (आरसीपी) की रज्जी ने प्रथम, गुरुकुल उप्रावि नाचना का योगेन्द्र प्रजापत ने द्वितीय, राबाउप्रावि नाचना (आरसीपी) की लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा चित्रकला में गुरुकुल उप्रावि नाचना का योगेन्द्र प्रजापत ने प्रथम, करणी बाल निकेतन उप्रावि नाचना की शोभा सोनी ने द्वितीय राबाउप्रावि नाचना (आरसीपी) की रज्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नॉडल प्रधानाध्यापक शंकराराम ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शा.शि. खुमान सिंह भाटी, सुषमा शर्मा, प्रेमलता प्रजापत, रामरतन उपाध्याय, हेमराज सैनी, अर्जुन गर्ग, विष्णुचन्द सोनी, दामोदर दास, अहसान अली अब्दुल कोटवाल, प्रतियोगिता प्रभारी महावीर सिंह उपस्थित थे।