पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर गली मोहल्ले में गूंजी शहनाइयां

हर गली-मोहल्ले में गूंजी शहनाइयां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | इनदिनों हर गली में शादी की शहनाइयां गूंजती दिखाई दे रही हैं। शादियों की खरीदारी के चलते बाजारों में रौनक छाई है। खासतौर पर लोग ज्वैलरी की दुकानों पर जमकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं हर गली-मोहल्लों में डीजे की धुनें सुनाई दे रही हैं। शहर में लगभग सभी छोटी-बड़ी धर्मशाला, फार्म हाउस, मैरिज गार्डन सहित छोटे-बड़े होटल महीनेभर पहले से बुक हैं। जिन्होंने पहले बुकिंग नहीं कराई थी उन्हें दिक्कत हो रही है।







सीजन के चलते सभी वैवाहिक स्थल हाउसफुल हैं। कुछ अभिभावकों को शादी के लिए अपने पसंदीदा वैवाहिक स्थल पर बुकिंग कराने का मलाल है। इसके अलावा कैटरिंग, ब्यूटी पार्लर, ड्रेस डिजाइनर की बुकिंग भी फुल हो चुकी हैं।