- Hindi News
- कांग्रेस के उम्मेद सिंह उप जिला प्रमुख बने
कांग्रेस के उम्मेद सिंह उप जिला प्रमुख बने
पंचायतीराज चुनावों के तहत रविवार को जिला परिषद में उप जिला प्रमुख के पद पर कांग्रेस के उम्मेद सिंह नरावत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद के लिए भाजपा की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। जिला परिषद के 17 सदस्यों में से 14 कांग्रेस के और 3 भाजपा के जीत कर आए हैं।
नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने पर रविवार को सुबह उम्मेद सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर करीब साढ़े दस बजे नामांकन पेश किया। उनसे मुकाबले के लिए भाजपा की ओर से किसी अन्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया। नामांकन सही पाए जाने और तय समय निकलने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनको निर्वाचित घोषित कर पद की शपथ दिलाई। पिछली बार उप जिला प्रमुख के पद पर मान कंवर जीती थीं। जैसलमेर में जिला प्रमुख का पद एससी के लिए आरक्षित होने के कारण उप जिला प्रमुख पद पर राजपूत को मौका देने तय किया गया। भाजपा ने जिला प्रमुख के चुनाव में हालांकि नामांकन भरा था, लेकिन मात्र 3 सदस्य होने के कारण उप जिला प्रमुख के चुनाव में पर्चा नहीं भरा। जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख के साथ तीनों पंचायत समितियों में भी कांग्रेस का दबदबा नजर रहा है।
जैसलमेर. उप प्रमुख को गुलदस्ता भेंट करती प्रमुख अंजना।