जैसलमेर | यदिआप व्यवसाय से जुड़े हैं और बैंक से नियमित लेनदेन करते हैं तो आपको खाते में पैसा जमा कराने या निकलवाने के लिए बैंक तक जाने की जरूरत नहीं है। आपसे नकद लेने या पहुंचाने का काम बैंक कर्मचारी खुद करेंगे। बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारियों के लिए यह सुविधा दी है।