युवा संगठन कर रहा है सेवा कार्य
जैसलमेर. गायत्रीपरिवार के युवा संगठन डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन द्वारा गत छह माह से नियमित साप्ताहिक सफाई अभियान का अयोजन किया जा रहा है। दीया के कार्यकर्ताओं द्वारा गडसीसर के स्वतंत्रता सैनानी सत्यदेव व्यास पार्क में स्वच्छता सौंदर्यकरण को बनाए रखने के लिए हर सप्ताह श्रमदान किया जाता है। साथ ही स्वावलंबी युवाओं की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह के समय गांधी कॉलोनी हनुमान चौराहा पर किफायती दरों पर रोगनाशक एलोवेरा, आंवला, चकुंदर, करेला, ज्वारा के रस तथा अंकुरित अन्य उपलब्ध करवाया जा रहा है।
दीया जैसलमेर द्वारा आने वाले दिनों में पार्क को विकसित करने, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने, ज्ञान पुस्तकालय का निर्माण, स्वावलंबन केन्द्र का निर्माण जैसी योजनाओं पर काम किया जा रहा है।