कृमि नियंत्रण कार्यक्रम में दी जानकारी
बच्चोंको कृमि संक्रमण से बचाने के लिए शक्ति अभियान के तहत कृमि रोधक दवाई दी जाएगी। सीएमएचओ डाॅ. एनआर नायक ने बताया कि जिले के बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को स्कूलों आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से एलबेण्डाजोल गोली खिलाई जाएगी। 10 फरवरी 13 फरवरी को सभी स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चो को एलबेण्डाजोल गोली खिलाई जाएगी तथा 10 से 13 फरवरी तक आंगनवाडी केन्द्रों पर 1 से 06 वर्ष के बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। रविवार को आयोजित खण्ड सम की समीक्षा बैठक में सीएमएचओ ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। सम ब्लाॅक मे कार्यरत चिकित्सा अधिकारी , एएनएम/आंगनवाडी कार्यकर्ता/आषा सहयोगिनियों ने भाग लिया।
बैठक में उन्होंने खण्ड क्षेत्र में संचालित समस्त विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों, संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण, टीकाकरण आदि की समीक्षा करते हुए समय पर विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डाॅ. आरपी गर्ग, , डा. बीएल बुनकर, डाॅ.एमडी सोनी, मदन पुनार एवं देवीसिंह, उपस्थित थे। डाॅ आरपी गर्ग, ने उपस्थित संभागियों को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा सहयोगिनियों की भूमिका, कृमि संक्रमण चक्र, बच्चों की सेहत पर कृमि के हानिकारक प्रभाव, कृमि संक्रमण से बचाव के तरीके दवाई वितरण कार्य के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा सहयोगिनियों को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उमेश आचार्य ने स्वाईन फ्लू की रोकथाम एवं बचाव के लिए आमजन को स्वाईन फ्लू के लक्षणों बरती जाने वाली सावधानियों का कार्यक्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कर जागरूकता के कार्य को गति प्रदान करने की बात कही। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष खंडेलवाल ने एनएचएम कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित आशा साॅफ्ट के माध्यम से किए जाने भुगतान संबंधी निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मदन पुनार ने अग्रिम राशि का खर्च के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं ग्राम स्वास्थ्य समितियों के ग्राम वार खातों में देय अग्रिम राशि का अतिशीघ्र खर्च कर उपयोगिता प्रमाण पत्र आशा सहयोगिनी के द्वारा खण्ड कार्यालय को भिजवाने के निर्देष दिए।
जैसलमेर. कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन करते हुए।