पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातें सर्द, दिन में राहत

रातें सर्द, दिन में राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शहरऔर संभाग के अन्य शहरों में अब सर्दी से राहत मिली है। देर रात और अलसुबह सर्दी का असर है, मगर दिन में खिली धूप सताने लगी है।

तीनजगह गिरा बढ़ा पारा: जोधपुरमें 2.1 डिग्री गिरकर 27.5, बाड़मेर में 2.8 डिग्री गिरकर 27.8 और जैसलमेर में 2.5 डिग्री गिरकर 23.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। जैसलमेर का पारा संभाग में सबसे कम रहा। फलौदी में 1 डिग्री पारा बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किया गया, यह संभाग में सबसे अधिक रहा। यहां दिन में सर्दी से राहत मिली। फलौदी में 0.5 डिग्री पारा गिरकर 10.5 डिग्री पहुंच गया। यह संभाग में सबसे कम रहा।





यहां सर्दी का असर है। जैसलमेर में 1.7 डिग्री पारा बढ़कर 11.8, जोधपुर में 1.4 डिग्री बढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यहां का तापमान संभाग में सबसे अधिक रहा। बाड़मेर में 0.2 डिग्री बढ़कर 13.0 सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान:

जोधपुर 27.5 13.4, फलौदी 28.0 10.5, बाड़मेर 27.8 13.0, जैसलमेर: 23.6 11.8 डिग्री सेल्सियस।