- Hindi News
- जैसलमेर का राउमावि भणियाणा अर्थियन पुरस्कार से सम्मानित
जैसलमेर का राउमावि भणियाणा अर्थियन पुरस्कार से सम्मानित
नेशनलग्रीन कोर योजना के तहत विप्रो लिमिटेड द्वारा पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर पर अर्थियन पुरस्कार 2014 के शार्ट लिस्टटेड श्रेणी में जैसलमेर की राउमावि भणियाणा को रविवार को सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में भारत की आठ विद्यालयों का चयन किया गया था। पुरस्कार के लिए प्रोजेक्ट आधारित जल खपत गुणवत्ता मांग एवं संरक्षण और पर्यावरण में भूमिका के प्रति विद्यालय में बेहतर जागरूकता पैदा करना था। सी स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित के अनुसार बैंगलोर में 7 और 8 फरवरी को राष्ट्र स्तर पर आयोजित समारोह में स्काउट मास्टर देवीलाल टेलर एवं रोवर लीडर भैराराम लीलड के साथ विद्यालय के पांच स्काउटस को विप्रो के चीफ सस्बेबिलिटी आॅफिसर अनुराग बहर ने प्रमाण पत्र देकर पुस्कृत किया। दल मंगलवार को भणियाणा लौटेगा। जैसलमेर के विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रभूलाल पंवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य भणियाणा इन्द्रदान चारण एवं स्काउटर देवीलाल टेलर को बधाई दी।
जैसलमेर. अर्थियन पुरस्कार से राउमावि भणियाणा को किया सम्मानित।