पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम आज से

जिले में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. नेहरूयुवा केन्द्र के तत्वावधान में आगामी 10 से 13 फरवरी तक जिले में चलाए जाने वाले राष्ट्रीय कृमि नियत्रंण कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र से संबंद्ध युवा मंडलों को नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ने अपील कि है कि वे अपने अपने गांवों में इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करें। ताकि वे अपने बच्चों को समय पर दवाई दिलाएं। इसके लिए युवा समन्वयक ने युवा मंडलों के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे स्थानीय विद्यालय आंगनवाड़ी केन्द्रों से निरन्तर सम्पर्क बनाए रखकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाएं। नेहरू युवा केन्द्र के हरिवल्लभ गोपा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केन्द्र के राष्ट्रीय युवा कोर स्वंय सेवक दिनेश प्रजापत नोख क्षेत्र में, भूराराम फतेहगढ क्षेत्र में, चतरिसंह सांकड़ा क्षेत्र में, देवाराम फलसूंड क्षेत्र, सादुलसिंह लखा क्षेत्र तथा खेतसिंह बईया क्षेत्र में कार्यक्रम में युवा मंडलों को सहयोग देने के लिए अभिप्रेरित करेंगे।