प्रधान अमरदीन और उषा ने संभाला पद
पंचायतसमिति जैसलमेर के नवनिर्वाचित प्रधान अमरदीन फकीर ने सोमवार को प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों सहित समिति अधिकारियों कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विकास अधिकारी छोगाराम विश्नोई से चर्चा कर समिति जैसलमेर के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की बात कही। अमरदीन ने कहा कि विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पंचायती राज की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को सुव्यवस्थित ढंग से विकास किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव रूपाराम धणदै, पूर्व विधायक शाले मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला, उप प्रधान उम्मेदसिंह नरावत, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन उम्मेदसिंह तंवर, विकास अधिकारी छोगाराम विश्नोई, दिनेशपालसिंह, छोटू खां कंधारी सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
समप्रधान ने संभाला कामकाज
समसमिति की नवनिर्वाचित प्रधान उषा राठौड़ ने विधिवत रूप से दो दिन पूर्व कार्यभार ग्रहण कर लिया था। सोमवार को प्रधान उषा राठौड़ समिति पहंुची और अपना कामकाज संभाला। उन्होंने समिति अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा कर समिति क्षेत्र की समस्याओं को जाना और जल्द से जल्द उनके निस्तारण की बात कही। प्रधान राठौड़ ने कहा कि वे समिति क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तैयार रहेंगी और ग्रामीण जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहंुचाया जाएगा। दूर दराज के क्षेत्रों में बैठे लोगों को भी पंचायती राज की योजनाओं से जोड़कर लाभ दिया जाएगा।
जैसलमेर. पंचायत समिति सम की प्रधान उषा राठौड़ कार्यभार ग्रहण करती और पंस. जैसलमेर में प्रधान अमरदीन कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वागत समारोह में संबोधित करते।